जनपद में आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
जनपद में आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
-एसएसपी श्लोक कुमार ने किये ट्रांसफर, नये सीओ को सौंपी जिम्मेदारी
मथुरा । एसएसपी श्लोक कुमार ने पांच क्षेत्राधिकारियों और सात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, नवागत सीओ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं जबकि कई निरीक्षकों को यूपी-112, साइबर थाना और अपराध शाखा समेत अन्य इकाइयों में तैनाती मिली है, आदेश के अनुसार, नवागत सीओ देवेश सिंह को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया गया है। उनके क्षेत्र में रिफाइनरी, फरह और हाईवे थाने रहेंगे ।.jpg)
हिमांशु माथुर को सीओ गोवर्धन की जिम्मेदारी दी गई है, चमन सिंह चावड़ा को सीओ छाता वहीं सीओ रिफाइनरी रहे प्रवीण कुमार तिवारी को सीओ वृंदावन बनाया गया है, सीओ वृंदावन संदीप कुमार सिंह को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को भी बदला गया है ।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रेम शंकर पाण्डेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन, निरीक्षक हरेन्द्र मलिक को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना तथा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्द नगर नियुक्त किया गया है, निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील की जिम्मेदारी दी गई है ।
वहीं नौहझील के प्रभारी निरीक्षक रहे निरीक्षक अंजीश कुमार को थाना छाता का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना महावन नियुक्त किया गया है, इसके अलावा निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में भेजा गया है, उपनिरीक्षक अजय वर्मा को थाना गोविन्द नगर के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर थाना राया का थानाध्यक्ष बनाया गया है ।















