मुड़िया पूर्णिमा मेला : वन वे रूट से मिली छुट्टी, ग्रामीणों को मिली राहत

मुड़िया पूर्णिमा मेला : वन वे रूट से मिली छुट्टी, ग्रामीणों को मिली राहत
-मेला के चलते किया था रूट वन वे, स्थानीय लोगों ने की प्रशासन की सराहना
     मथुरा । गुरु पूर्णिमा मेला में भले ही गिरिराज गोवर्धन में लाखों का जनसमूह उमड़ा हो लेकिन इस बार वन वे प्लान में प्रशासन द्वारा दी गई ढील की ग्रामीणों ने खासी प्रशंसा की है, पूरे मुडिया पूर्णिमा मेला के दौरान वन वे प्लान पर प्रशासन द्वारा ज्यादा कड़ाई नहीं बरती गई इससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन में कोई भी परेशानी नहीं हुई ।
        प्रत्येक वर्ष मुडिया पूर्णिमा मेला के दौरान सौंख गोवर्धन मथुरा मार्ग को कम से कम 24 घंटे के लिए वन वे कर दिया जाता था जिससे सौंख व आसपास के ग्रामीणों को 30 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर सौंख आना पड़ता था, प्रशासन किसी भी कीमत पर छोटे वाहनों को भी मथुरा से सीधे सौंख नहीं आने देता था जिससे ग्रामीण खासी दिक्कत का सामना करते थे लेकिन इस बार सोमवार की शाम तक मेला निर्विघ्न संपन्न होने तथा प्रशासन की बेहतर व्यवस्था को लेकर सौंख क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन की प्रशंसा की है, स्थानीय लोगों के मुताबिक सौंख-गोवर्धन-मथुरा के करीब 55 किमी के सर्किल रूट को प्रशासन द्वारा पूरी तरह से वन वे नहीं किया गया, सौंख व अन्य ग्रामीण अंचल से जुड़े लोगों को मुख्यालय तक आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हुई ।
       सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रोहिताश्व वर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा रूट को पूर्णतः वन वे नहीं करने का निर्णय सराहनीय है, जिला प्रशासन बधाई का पात्र हैं, ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के प्रधान डा0 देवेंद्र सिंह ने बताया, रूट को पूरी तरह वन वे होने से सौंख क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों को मथुरा आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था जोकि प्रशासन की मजबूत व्यवस्था के चलते इस बार नहीं हुआ, चौकी प्रभारी सौंख संदीप कुमार ने बताया कि रविवार की शाम से सोमवार की शाम तक वन वे प्लान लागू करने का आदेश था लेकिन यह प्लान केवल भारी वाहनों के लिए लागू किया गया था, ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों के छोटे वाहनों को नहीं रोका गया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392466
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.