सुदामा दास महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में हुए धार्मिक आयोजन 

सुदामा दास महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में हुए धार्मिक आयोजन 
-श्रीनाभापीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्षण देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
        मथुरा । बंसीवट क्षेत्र स्थित श्रीनाभापीठ सुदामा कुटी में श्रीरामानंदीय वैष्णव सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित आश्रम के संस्थापक गो संतसेवी महंत सुदामादास महाराज का 18वां पांच दिवसीय पुण्यतिथि महोत्सव मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य प्रारंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता श्रीनाभापीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्षण देवाचार्य महाराज ने की ।
     महंत जगन्नाथ दास ने कहा कि महाराजश्री बहुत सरल व भजनानंदी संत थे, उनका पूरा जीवन गौ, संत व ब्राह्मणों की सेवा में समर्पित रहा, उनके भजन का प्रताप है कि सुदामा कुटी आज सुदामापुरी के रूप में पूरे भारतवर्ष में स्थापित है, जहां सेवा कार्य निरंतर चल रहे हैं, महंत रामानंद दास ने कहा कि सुदामा दास महाराज संतों के मुकुटमणि हैं, वह हमेशा सभी को चाहे वह संत हो या गृहस्थी सभी को नाम जप के लिए प्रेरित करते थे, अयोध्या के सत्यम पीठाधीश्वर नरहरी दास भक्तमाली ने भक्तों को भक्तमाल कथा श्रवण कराकर धन्य किया, कार्यक्रम संयोजक महंत अमरदास महाराज ने आभार व्यक्त किया, भरत लाल शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल, गोपेश दास, मनमोहन दास, अवनीश दास, लक्ष्मीकांत पांडे, सौमित्र दास, रामदास, प्रेम नारायण दास, बाबा राम मंगल दास आदि मौजूद थे, संचालन मोहन कुमार शर्मा ने किया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393530
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.