मथुरा में इफको की नैनो तकनीक देख गदगद हुए विदेशी मेहमान
मथुरा में इफको की नैनो तकनीक देख गदगद हुए विदेशी मेहमान
-नेपाल और भारत के 16 डेलीगेट्स ने किया इफको बाजार का भ्रमण, की सराहना
मथुरा । जनपद के मंडी स्थित इफको बाजार में मंगलवार को कृषि एवं ग्रामीण विकास पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत एक विशेष अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया, इस दल में नेपाल के 9 और भारत के 7 प्रतिनिधि शामिल रहे, विदेशी मेहमानों ने भारतीय सहकारी व्यापार मॉडल और किसानों को दी जा रही आधुनिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया ।
(106).jpg)
इफको एफएमडीआई गुड़गांव के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ0 जीवन राम खोजा ने कहा कि परंपरागत दानेदार उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति घट रही है और प्रदूषण बढ़ रहा है, उन्होंने बताया कि इफको द्वारा विकसित नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी न केवल पौधों के लिए अधिक प्रभावी हैं, बल्कि यह मिट्टी और मानव स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित हैं। ये उर्वरक सीधे पत्तियों के माध्यम से अवशोषित होते हैं, जिससे फसल की लागत कम और पैदावार अधिक होती है ।
(90).jpg)
भ्रमण के दौरान इफको बाजार प्रभारी राहुल मिश्रा, एमडीई कुलदीप चतुर्वेदी और दुर्गपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, अंतर्राष्ट्रीय डेलीगेट्स ने वितरण प्रणाली और किसान सेवा केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखकर भारतीय कृषि प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की, इफको उप क्षेत्र प्रबंधक सतवीर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए इफको की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी, बताया कि इफको बाजार के माध्यम से किसानों को खाद, तकनीकी मार्गदर्शन और डिजिटल सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं, नेपाल से आए प्रतिनिधियों ने इफको के इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे भविष्य की खेती के लिए एक बड़ा कदम बताया ।
.jpg)







.jpeg)













