महाविद्यालय में लगाया गया कैंप, बनाये 105 नए वोटर

महाविद्यालय में लगाया गया कैंप, बनाये 105 नए वोटर 
   मथुरा । जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह के निर्देश के क्रम में किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में मेगा कैंप का आयोजन किया गया ।
   महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है, उनको मतदाता बनाने के लिए फार्म संख्या 6 आवश्यक कागजातों के साथ 105 आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा हुए जिनमें से कुछ आवेदन पत्र जिले के संबंधित बीएलओ को जमा करा दिए गए ।
    शेष 65 आवेदन पत्र जिले की स्वीप को-ऑर्डिनेटर प्रो0 पल्लवी सिंह को प्राचार्य (प्रोफेसर) प्रवीण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक, डॉ0 नवीन अग्रवाल एवं एनसीसी प्रभारी डॉ0 कपिल कौशिक ने उपलब्ध कराये, इस अभियान में एनएसएस एम्बेसडर छात्र गिरधर कौशिक एवं शुभम बंसल तथा प्रवेश कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1422954
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.