विद्यार्थी परिषद ने किया बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
विद्यार्थी परिषद ने किया बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
मथुरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में खेलो भारत के कार्यक्रम के तहत आयरन किंगडम फिटनेस स्टूडियो टाउनशिप में ब्रैच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।
खिलाड़ियों ने ब्रैच प्रेस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बजन उठाने का प्रदर्शन किया और विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिला मीडिया संयोजक निशांत ठाकुर ने युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित किया और उनसे समाज को प्रेरित करने का आवाह्न किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद तेजीवीर सिसोदिया, प्रांत सह एसएफएस प्रमुख मंजीत ठाकुर, जिला खेलो भारत संयोजक बलराम सिंह, हेमंत कुमार, रोहित आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)













