महाशिवरात्रि पर्व : एसएफ स्ट्रीट स्कूल में किया गया आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व : एसएफ स्ट्रीट स्कूल में किया गया आयोजन 
  मथुरा । स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट नगर एवं श्यामकुंज स्थित एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल में बच्चों के साथ महा शिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों से अवगत कराना रहा ।
  कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक पीयूष बंसल द्वारा भगवान शिव की स्तुति एवं आराधना के साथ की गई, इसके पश्चात बच्चों को महाशिवरात्रि के महत्व की जानकारी दी गई जिससे वे हमारे धार्मिक पर्वों के आध्यात्मिक संदेश को समझ सकें, सभी बच्चों को प्रसाद स्वरूप पौष्टिक भोजन कराया गया, प्रसाद ग्रहण करने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा ।
   संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि आत्मसंयम, साधना एवं शिव भक्ति का प्रतीक पर्व है, वहीं संस्था की अध्यक्ष शिखा बंसल ने कहा कि एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, सोसाइटी मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है और भविष्य में भी सेवा कार्यों का विस्तार करती रहेगी, कार्यक्रम में तुषार बंसल, कंचन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416336
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.