सनसनी : देवर ने की भाभी की हत्या, खुद का काटा गला

सनसनी : देवर ने की भाभी की हत्या, खुद का काटा गला
-नौहझील के बाघई कटैलिया गांव में हुई वारदात, आरोपी की हालत गंभीर
  मथुरा । जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपनी ही भाभी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद उसी हथियार से खुद का भी गला रेत लिया, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है । 
   जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 वर्षीय भाभी करिश्मा (पत्नी प्रमोद) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दीपक ने आपा खो दिया और धारदार हथियार से करिश्मा पर हमला कर दिया, हमले में करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई, परिजनों ने दोनों को लहूलुहान देखा तो चीख-पुकार मच गई, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले जाया गया, डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।
  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अस्पताल के जरिए सूचना मिली थी कि गले पर चोट के निशान वाले एक महिला और पुरुष भर्ती हुए हैं, जिसमें महिला की मौत हो चुकी है, जांच में पता चला कि दोनों भाभी-देवर हैं, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की गई थी, घर को साफ कर दिया गया था और खून से सने गद्दे धोकर छत पर डाल दिए गए थे, चूल्हे की राख से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है, मृतका के परिजनों से संपर्क कर तहरीर ली जा रही है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416339
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.