बोर्ड परीक्षाओं में नकल किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त-मनोज वर्मा

बोर्ड परीक्षाओं में नकल किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त-मनोज वर्मा
  मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए शासन द्वारा सहायक निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश मनोज कुमार वर्मा को मथुरा जनपद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में नकल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी, जनपद को 5 जोन व 14 सेक्टरों में विभक्त किया है, परीक्षा के लिए प्रशासन ने 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 119 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 119 केन्द्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई है ।
  उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक जनपद के 119 केंद्रों पर आयोजित होगी, परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होंगी, उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा हेतु बालक 19161 तथा बालिका 16027, कुल 35188 है, इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु बालक 20768 तथा बालिका 14213, कुल 34981 परीक्षार्थी शामिल होंगे, परीक्षा हेतु 11 राजकीय,73 सहायता प्राप्त तथा 35 वित्त विहीन केंद्र है, जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर 9454457564 है, संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416334
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.