डीएम एसएसपी ने भी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना
डीएम एसएसपी ने भी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना
मथुरा । महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने शहर के भूतेश्वर महादेव मंदिर, महावन के चिंताहरण महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और शिवालयों का सघन निरीक्षण किया, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने प्रसिद्ध मंदिरों के गर्भगृह, निकास व प्रवेश द्वारों का जायजा लिया, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मंदिर समितियों को निर्देश दिए कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और लंबी लाइनों में पेयजल व साफ-सफाई के उचित प्रबंध रहें, एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और सादे कपड़ों में पुलिस बल की तैनाती की गई है, उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए, अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी शांति बनाए रखने और अनुशासन के साथ दर्शन करने की अपील की ।







.jpeg)













