पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन महिला श्रद्धालु घायल
पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन महिला श्रद्धालु घायल
मथुरा । थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत राल के समीप वृंदावन से दर्शन कर बरसाना जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, दुर्घटना में बस में सवार तीन महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बस संख्या यूपी 11 सीटी 5178 जिसे चालक सतीश पुत्र रामकुमार निवासी निवास कैम्प, सहारनपुर चला रहा था ।
श्रद्धालुओं को लेकर बरसाना की ओर जा रही थी, मार्ग में शिवाय रेस्टोरेंट (राल) के समीप चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे पेड़ में जा घुसी, हादसे के वक्त बस में चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया, घायलों की पहचान गौरी (30 वर्ष) पत्नी शिवम, सविता (28 वर्ष) पत्नी अश्वनी, मेनका (27 वर्ष) पत्नी राजीव के रूप में हुई, सभी घायल सहारनपुर जिले के ग्राम तबरकपुर (थाना तीतरो) के निवासी बताए जा रहे हैं, पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार जारी है ।







.jpeg)













