महाशिवरात्रि पर्व : नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था

महाशिवरात्रि पर्व : नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था
  मथुरा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मथुरा के प्रमुख शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुगम दर्शन कराने, व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही, एडीएम एवं प्रभारी अधिकारी (नागरिक सुरक्षा) नन्द प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन और सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पूरे जनपद के मंदिरों पर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया । 
  इस सेवा अभियान को सफल बनाने में चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल एवं डिप्टी चीफ वार्डन कल्यान दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, ड्यूटी के दौरान जनपद के मंदिरों में सिविल डिफेंस के वार्डन एवं स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा करते नजर आए, भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर महादेव और अन्य प्रमुख शिवालयों के बाहर कतारों को व्यवस्थित करने से लेकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों की सहायता करने तक, स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
  नागरिक सुरक्षा की पोस्ट संख्या एक के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने बताया कि जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के आदेशानुसार आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित वार्डन न केवल भीड़ नियंत्रण में पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे थे, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए भी तत्पर रहे, कहा कि विभाग का मुख्य ध्येय सर्व भूत हिते रतरू और सेवा ही धर्म है, जिसे चरितार्थ करते हुए सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासित रहकर श्रद्धालुओं के दर्शन को सुगम बनाया, इस सेवा भावना की श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन ने भी खुले दिल से प्रशंसा की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416342
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.