विप्रों ने जताया रोष, रुचि तिवारी से मिलने जाएगा प्रतिनिधि मंडल
विप्रों ने जताया रोष, रुचि तिवारी से मिलने जाएगा प्रतिनिधि मंडल
वृंदावन । मारुति नगर स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन पर एक बैठक का आयोजन किया गया, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एक यूटूबर रुचि तिवारी जातिगत हिंसा की शिकार हो गई, यही नहीं उसे धमकी एवं अपमानित किया गया, आतंकवादी पहले धर्म पूछ कर गोली मारते थे लेकिन अब जाती पूछकर ब्राह्मणों को निशाना बना रहे हैं।
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने इस घटना की निंदा की है तथा तत्काल निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए इन लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है, राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर0 एन0 द्विवेदी राजू भैया एवं प्रदेश संरक्षक आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी ने कहा के लगातार ब्राह्मणों को निशाने पर लिया जा रहा है, जब से सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के लिए स्टे दिया है तभी से ब्राह्मण निशाने पर आ रहे हैं, अमर्यादित भाषा तथा ब्राह्मणों के लिए अपशब्द बोलना ब्राह्मण सेवा संघ बर्दाश्त नहीं करेगा ।
महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण एवं महंत प्रिया शरण ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय में जो हुआ है लग रहा है कि प्रशासन की चूक निश्चित रूप से हुई है, प्रशासन से मिलकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, इसके साथ ही राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रुचि तिवारी से मिलकर इन्हें आश्वासन देगा के हम आपके साथ हैं, आवश्यकता पड़ने पर सरकार से भी मिला जाएगा, इस दौरान डॉ0 आर0 सी0 द्विवेदी, नीरज गौड़, बृजेश शर्मा नरेंद्र शर्मा अविनाश शर्मा आदि ने भी विचार रखे ।







.jpeg)













