टेम्पो चालक बेखौफ, सडक हादसों का बन रहे सबब, जिम्मेदार मूकदर्शक

टेम्पो चालक बेखौफ, सडक हादसों का बन रहे सबब, जिम्मेदार मूकदर्शक
  मथुरा । राया कस्बे में इन दिनों टेम्पो चालकों की मनमानी से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है, चालक खुलेआम मुख्य मार्गों और बाजार के बीच सड़क पर ही टेम्पो खड़े कर सवारियां भरते नजर आ रहे हैं जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है ।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड, बलदेव रोड चौराहा बाजार चौराहा, हाथरस रोड और मांट रेलवे फाटक के आसपास टेम्पो चालक बिना किसी निर्धारित स्टैंड के जहां-तहां वाहन रोक लेते हैं, अचानक ब्रेक लगाने और सड़क के बीच रुकने से पीछे आ रहे दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, भीड़भाड़ के समय सड़क पर खड़े टेम्पो चालकों के कारण लंबा जाम लग जाता है, कई बार स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सड़क पार करते समय असुरक्षित महसूस करते हैं । 
   स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक भी जाम के कारण बाजार आने से कतराने लगे हैं, पुलिस चौकी समीप होने के बावजूद भी टेम्पो चालकों को पुलिस का जरा भी भय नहीं बेखौफ होकर चौकी के समीप ही बिच सड़क पर बेतरतीव तरीके से टेम्पो खडे करने से जहाँ आसपास के फल इत्यादि बिक्रेताओं मै रोष है, वही एक फल विक्रेता बताते है कि थाना राया में वर्षाे से तैनात एक होमगार्ड जो आने वाले हर थाना प्रभारी का चहेता हो जाता है, अधिकतर टेम्पो चालकों से बसूली करता है जिससे टेम्पो चालकों के होंसले बुलंद है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1422959
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.