वन टाइम टैक्स योजना : प्रचार प्रसार में जुटा परिवहन विभाग
वन टाइम टैक्स योजना : प्रचार प्रसार में जुटा परिवहन विभाग
-मथुरा स्थित परिवहन कार्यालय में 20 और 21 फरवरी को लगेगा मेला
मथुरा । परिवहन आयुक्त द्वारा भाडे या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटर साइकिल, तिपहिया मोटर कैब एवं मैक्सी कैब, संनिर्माण उपस्कार यान, विशेष प्रयोजन यान, माल वाहन, राज्य परिवहन उपक्रम के स्वामित्वाधीन सार्वजनिक सेवा यान आदि के संबंध में उत्तर प्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम में संशोधन करते हुए राज्य सरकार द्वारा परिवहन कर प्रणाली में व्यापक सुधार कर एकमुश्त कर ढांचे को लागू किया गया है, प्रदेश सरकार की इस जनहितकारी योजना से अवगत कराने के लिए 20 एवं 21 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक जनपदीय परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया है ।
नीतू सिंह, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मथुरा द्वारा वाहन डीलरों के साथ मंगलवार को परिवहन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया, एआरटीओ द्वारा वाहन डीलरों को नवीन व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गयी तथा वाहन स्वामियों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए अपनी अपनी डीलरशिप पर बैनर लगाये जाने के निर्देश दिये गये, एआरटीओ ने 20, 21 फरवरी को परिवहन कार्यालय, मथुरा में परिवहन मेला के आयोजन के संबंध में बताया तथा डीलरों से मेले में अपनी स्टाल लगाकर नयी व्यवस्था के अनुरूप वाहन स्वामियों को लाभ प्रदान करते हुए, परिवहन मेले का सफल बनाये जाने हेतु अनुरोध किया ।







.jpeg)













