अड़ींग पंचायत में कब होगी प्रशासक की नियुक्ति ?, 12 सदस्यों के इस्तीफे से उपजा बबाल

अड़ींग पंचायत में कब होगी प्रशासक की नियुक्ति ?, 12 सदस्यों के इस्तीफे से उपजा बबाल
   मथुरा । गोवर्धन क्षेत्र की ग्राम पंचायत अड़ींग के 12 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद शासनादेश के अनुसार पद रिक्त हो चुके हैं और पंचायत का बोर्ड भंग हो चुका है, प्रशासन ने पंचायत के संचालन के लिए 19 फरवरी से अभी तक प्रशासक नियुक्त आदि की कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है, इधर पंचायत के कुल सदस्यों में से एक को छोड़कर 14 के मोबाइल नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर सरकारी बेवसाइट पर अंकित करने वाले रोजगार सेवक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई है ।


   एडीओ पंचायत एक हफ्ते से सदस्यों के त्यागपत्रों को साजिशन रखें बैठे हैं, उन्हें आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए डीपीआरओ कार्यालय तक नहीं पहुंचाया है, विदित हो कि 39 करोड़ की परफॉर्मेंस ग्रांट वाली अड़ींग पंचायत में व्यापक अनियमितताएं हुईं, सदस्यों की पूरे कार्यकाल में उपेक्षा भी हुई, वहीं नियम 60 के तहत किसी पंचायत का सदस्य, पंच सरपंच जो अपने पद को त्यागना चाहता हो एक लिखित त्यागपत्र जिस पर उसके हस्ताक्षर होंगे और जिस पर पंचायत सेवक मंत्री यानी सचिन की साक्ष होगी या तो स्वयं निर्धारित अधिकारी को देगा या पास के डाकखाने द्वारा रजिस्ट्री से भेज देगा और इस प्रकार त्यागपत्र प्रस्तुत करने या भेजने पर यह समझ जाएगा कि उक्त व्यक्ति ने अपना पद रिक्त कर दिया है, अड़ींग पंचायत के सदस्यों ने इसी प्रक्रिया के तहत त्यागपत्र सोंपे है, इसे अधिकारी हजम नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि शपथपत्र पर इस्तीफे डीएम को सौंपे जाते हैं, फिर उनके सत्यापन की प्रक्रिया होती है, इस दौरान प्रधानों को सदस्यों में तोड़फोड़ करने का मौका मिल जाता है और ज्यादातर अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाते हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1463902
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.