मुख्यमंत्री ने दी सौगात, बृजवासियों ने किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने दी सौगात, बृजवासियों ने किया आभार व्यक्त
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति ने सैकड़ो वर्ष पुराने मथुरा से वृंदावन रेलवे के स्थान पर बृजवासियों की जन भावनाओं के सम्मान में गत दिवस विकास कार्यों की समीक्षा हेतु मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री द्वारा मथुरा से वृंदावन रेलवे लाइन के स्थान पर मथुरा वृंदावन बीच जाम की समस्या से निजात दिलाने को फोरलेन सड़क मार्ग की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है ।
.jpg)
सर्व दलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ऊपर रेल नीचे कर चलाओ सरकार की मांग को लेकर वृंदावन स्टेशन से रेलवे ट्रैक पर होकर मथुरा जंक्शन तक पदयात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी, गरीब मजदूर किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, मनोज शर्मा, लक्ष्मी नारायण प्रधान धोरेरा, आकाश बाबू, राज गब्बर, विवेक कुमार आदि सैकड़ो स्थानीय लोगों ने सहभागिता की थी ।
.jpg)
इस संघर्ष की सफलता और सरकार का आभार व्यक्त कर समस्त साथियों को बधाई देकर हर्ष व्यक्त करने वालों में रमेश सैनी, लुकेश कुमार राही, आकाश बाबू, विवेक कुमार, राज गब्बर, सौदान सिंह, संजय बीडीसी, साबिर खान एडवोकेट, अरविंद कुमार सिंह, अजय सनवाल, लक्ष्मण आनंद, हीरा चक्रवर्ती, भोला कर्दम, महेश शर्मा, मुकेश सैनी, ओमपाल सैनी, चित्रसेन मौर्य आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









