प्रिया प्रियतम ब्याहुला शाही बरात में राधेमय दिखी बलदेव नगरी
प्रिया प्रियतम ब्याहुला शाही बरात में राधेमय दिखी बलदेव नगरी
बलदेव । अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र की ओर से प्रिया प्रियतम व्याहुला उत्सव शाही बरात शोभायात्रा से दाऊजी की नगरी राधामय हो गई, चारों ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई दी, शुभारंभ राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज, अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया, शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट और आधा दर्जन बग्गियों पर सवार होकर विभिन्न प्रख्यात साधु संत निकले, इस दौरान आकर्षण का केंद्र राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी रही ।

महिलाएं और पुरुष यात्रा में भजन संकीर्तन करते और नाचते गाते नजर आए, नगरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा व शीतल पेय ठंडाई आदि से स्वागत किया, राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज ने कहा यह क्षण गौरवशाली है, इसमें यही लोग शामिल हुए हैं जिन पर भगवान की विशेष कृपा है, संत महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, संत फूलडोल महाराज, संत सुंदर दास महाराज आदि की भी सवारियां निकलीं, इस अवसर पर आयोजक मंडल के पदाधिकारियों के साथ कस्बेवासी भी उपस्थित रहे।
.jpg)
ब्रज के राजा रीढ़ा में प्रिया प्रियतम के ब्याहुला उत्सव का भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ, पहले दिन सगाई, गोद, हल्दी और दे मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस दौरान पूरा वातावरण राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा, विख्यात संतों और श्रद्धालुओं ने अलौकिक विवाह उत्सव का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया, शुभारंभ भगवताचार्य राधाकांत शास्त्री, विख्यात भजन गायक घनश्याम वैष्णव ने दीप प्रज्वलित कर किया, भगवताचार्य राधाकांत शास्त्री ने कहा बलदेव नगरी श्रीकृष्ण और बलराम की कृपा की खान है, प्रिया प्रियतम ब्याहुला उत्सव ब्रजवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है, भजन गायक घनश्याम वैष्णव ने ठाकुर जी के विभिन्न उत्सवों, लीलाओं, अष्टसहचरी वृंद, श्रीजी के प्राकट्य की लीला भजन और वृषभान लली जैसे भजन प्रस्तुत किये, महामंडलेश्वर सर्वेश्वरानंदनी ने कहा कि राधा ही गिरधर लाल हैं, गिरधर लाल ही राधा हैं, उत्सव में शामिल होना राधा रानी की विशेष कृपा का प्रमाण है।
.jpg)






.jpeg)









