राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का होली मिलन समारोह सम्पन्न
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का होली मिलन समारोह सम्पन्न
मथुरा । मांट ब्लॉक पर स्थित बीएआरसी पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ और ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा इकाई की कार्यकारिणी गठित हुई, सोमवार को विकास खंड मांट पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें शिक्षकों ने होली मिलन समारोह भी मनाया गया ।
.jpg)
ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि शिक्षक की हर समस्या के लिए हमेशा संगठन तत्पर रहेगा, कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सुरजीत सिंह, महामंत्री विनोद कुमार और वरिष्ठ अध्यापक किशन सिंह वर्मा द्वारा सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ और सर्व सहमति से सरंक्षक सत्यनारायण, वीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, दिनेश चौधरी कार्यकारिणी अध्यक्ष, आरती वर्मा उपाध्यक्ष, मंत्री अजीत सिंह,संयुक्त महामंत्री आशुतोष, संयुक्त मंत्री शशिकांत, मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह, संयुक्त मंत्री संगीता वर्मा, उपाध्यक्ष अनीता कुमारी कार्यकारिणी गठित की गई, किशन सिंह वर्मा सनी बंसल जसवंत सिंह सुनील यादव सोनवीर सिंह, शिवम कुमार,राजीव गौतम, पवन अग्रवाल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
.jpg)







.jpeg)









