छोटे भाई की हत्या में आरोपी गिरफ्तार, पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
छोटे भाई की हत्या में आरोपी गिरफ्तार, पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मथुरा । थाना मगोर्रा पुलिस ने मंगलवार की रात को अहमल गांव में अपने सगे भाई की हत्या करने के आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी बडे भाई ने मंगलवार की रात्रि मे अपने सगे छोटे भाई को दारू पीकर गाली गलौज करने के कारण गुस्से मे होकर बांके से उसकी गर्दन व छाती पर मार मार कर हत्या कर दी थी ।
पिता की तहरीर के आधार पर थाना मगोर्रा पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना मगोर्रा पुलिस ने बुधवार की रात को करीब सवा दस बजे बछगांव तिराहे के पास से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मेघश्याम पुत्र बुद्धिराम उर्फ बुद्धि निवासी ग्राम अहमल थाना मगोर्रा को गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से वह बांक भी बरामद किया है जिससे हत्यारोपी ने वार किया था।







.jpeg)









