नवसंवत्सर की मंगलकामनाओं के साथ सम्पन्न हुआ नववर्ष मेला

नवसंवत्सर की मंगलकामनाओं के साथ सम्पन्न हुआ नववर्ष मेला 
-मेला एक दूसरे से मेलजोल बढ़ाने का अवसर देता है-शैलेश कुमार पाण्डेय
  मथुरा । नववर्ष मेला समिति के तत्वाधान में सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित 25वें नववर्ष मेला समारोह में शैलेश कुमार पाण्डेय पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष मेला का आयोजन मनोरंजन, उत्साह तथा एक- दूसरे से मेलजोल बढ़ाने का अवसर देता है। इस प्रकार के मेला के आयोजनों से कलाकारों को अपनी कलाओं का, शिल्पकारों को अपनी शिल्प का और अन्य हुनरकारो को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। 


  नवसंवत्सर 2083 और आशीर्वचन देते हुए संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द महाराज ने कहा कि यह भारत भूमि तपस्वियों, वीरांगनाओं, की भूमि है। यह नववर्ष अनेक गौरवशाली परम्पराओं और इतिहास को समाहित किए हुए हैं। इस नवसंवत्सर को आने वाली पीढ़ियों को बताएं, स्वागताध्यक्ष डॉ0 गौरव सिंह, उप कुलपति केडी विश्वविद्यालय ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन शैलेश कुमार पांडेय, समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा एवं विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्र ने मां भगवती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
  कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने किया, इससे पूर्व दोपहर में मेला स्थल पर समिति पदाधिकारियों द्वारा भूमि पूजन एवं हवन कर मेला का शुभारंभ किया, यजमान के रूप में नववर्ष मेला समिति उपाध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल पत्नी अंजना अग्रवाल सहित ने हवन में पूर्ण आहुतियां दी, हवन पं0 श्यामू चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों से कराया, हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, महानगर प्रचारक सचिन भारत, डॉ0 संजय अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, प्रचारक सचिन भारत, विजय बंटा, प्रदीप अग्रवाल, राजीव कृष्ण, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, विशाल रुहेला, समीर बंसल, डॉ0 जमुना देवी शर्मा, डॉ0 रुचि अग्रवाल, आदि मेला पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1521382
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.