सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों की मांग, महामहिम से मांग

सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों की मांग, महामहिम से मांग 
  मथुरा । उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने मथुरा वृंदावन के सफाई कर्मचारियों के लिए उपकरण और खाने पीने की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया है, सफाई मजदूर संघ के मांग पत्र में कहा गया है कि हम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मथुरा वृंदावन आगमन पर हार्दिक स्वागत करते हैं, हम नगर निगम के ध्यान में लाना चाहते हैं कि सफाई कर्मचारी समाज के महत्वपूर्ण अंग होते हैं और उनकी सुविधा का ध्यान रखना भी हमारा कर्तव्य है । 
  उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष छोटू चौहान एवं महामंत्री धर्मेश खरे ने कहा कि हाल ही में जिस तरह से मथुरा वृंदावन में करोड़ों रुपए खर्च करके बहुत सी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं लेकिन इन सफाई कर्मचारियों को काम करने के लिए मास्क, ग्लव्स और जूते आदि उपकरण तक नहीं है और न ही इनके खाने या पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है यह तो साफ साफ शोषण है, कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में हमारे सफाई कर्मचारियों ने ना रात देखी ना दिन देखा, दिन रात एक कर मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है । 
  उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में लगे कई कर्मचारियों का गुरूवार को नवरात्रि का भी व्रत था लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का बड़ी ही ईमानदारी से निर्वहन किया है, उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए कहा कि उनके लिए आवश्यक उपकरण और खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दें जिससे समस्या का समाधान हो सके, उन्होंने बताया कि कई बार बिना उपकरण के सीवर सफाई कार्य के दौरान हुए हाइसे में कई कर्मचारियों को अपनी जान भी चली गई, उन्होंने कहा कि अगर हमारे सफाई कर्मचारियों को उपकरण आदि की व्यवस्था हो जाय तो उनके साथ हादसे ना हों ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1525217
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.