पुलिस ने दबोचे दंगा व हत्या के प्रयास में दो आरोपी
पुलिस ने दबोचे दंगा व हत्या के प्रयास में दो आरोपी
मथुरा । थाना राया पुलिस द्वारा दंगा व हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सूरज फाटक के पास हाथरस मथुरा रोड सड़क के किनारे से काले उर्फ युसुफ पुत्र मुन्ना व मुवीन पुत्र मुन्ना निवासीगण मौहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना राया को गिरफ्तार किया ।
बुधवार को पीडित के परिवारीजनों के साथ अभियुक्तों ने ईट, पत्थर, डन्डे, फरसा, सरिया, चाकू आदि से मारपीट कर दी थी, इस संबंध में थाना राया पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, इस कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना राया, एसआई नितिन त्यागी, एसआई कुशलपाल सिंह, एसआई उज्जवल शर्मा थाना राया आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









