पुलिस ने पकड़ा मादक पदार्थ तस्करी में ईनामी वांछित
पुलिस ने पकड़ा मादक पदार्थ तस्करी में ईनामी वांछित
मथुरा । शुक्रवार को थाना जैत पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 15 हजार रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
प्रभारी निरीक्षक थाना जैत उमेश चन्द्र त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने धौलीप्याऊ की तरफ से रेलवे स्टेशन कैंट के प्लेटफार्म पर जाने वाले रास्ते से थाना जैंत पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी रोहटी थाना झांनसा कुरूक्षेत्र हरियाणा हाल पता पीपली अर्बन स्टेट थाना थानेसर सदर जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैंन कार्ड, नम्बर एजैडएपीएस 7692डी, एक डीएल व 1,01460 रूपये नकद बरामद हुए, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैत पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।







.jpeg)









