तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल

तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने बढ़ाई किसानों की मुश्किल 
-बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, गेहूं की फसल को भारी नुकसान
   मथुरा । ऐसा लग रहा है कि भाग्य विधाता अन्नदाता से रूठ गया है, कुदरत ने किसान को रूला ही दिया, लगातार हो रही बरसात के आगे बेबस किसान अब किस्मत को ही कोस रहा है, खेतों में गेहूं की फसल पडी है, मंडी में किसान की फसल भीग रही है, सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हुई है, किसान खेत में कटी पड़ी और खड़ी फसल को किसी तरह घर लाने की हर संभव कोशिश कर रहा है लेकिन मौसम किसान को मौका ही नहीं दे रहा है, हालत यह हो गई कि अब गेहूं की बालियां खेत में ही सडने लगी है, गेहूं बाली में ही अंकुरित होने लगा है, वहीं दूसरी और अब पशु पालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट भी खडा हो गया है ।
 मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर का मिजाज बदल दिया, पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ था लेकिन आज आई तेज आंधी और बारिश ने वृज क्षेत्र में ठंडक घोल दी, इससे जिले के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिले के अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल अभी भी खेतों में पड़ी हुई है, दोपहर करीब दो बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने लगे और कुछ ही देर में दिन में ही अंधेरा सा छा गया, इसके बाद तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं जिनसे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया ।
  बाजारों में दुकानों पर लगे बैनर, पोस्टर और साइन बोर्ड उड़कर इधर-उधर गिरने लगे, घरों की छतों पर रखा सामान भी हवा के साथ उड़ता नजर आया, महिलाओं ने तुरंत घरों के बाहर सूख रहे कपड़े समेट लिए जबकि कई स्थानों पर कपड़े हवा के साथ उड़ते देखे गए, कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोग जहां थे वहीं रुककर बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए, इसी बीच शहर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गईं, लोग मौसम के इस अचानक बदलाव को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते दिखे, बेमौसम बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं लोगों में उत्साह भी देखने को मिला, ठंडक बढ़ते ही दोपहर से ही देसी-विदेशी मदिरा की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी, इसके अलावा भांग और ठंडाई के शौकीन भी मौसम का आनंद लेते नजर आए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1600361
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.