राया में नारकोटिक्स टीम ने की बड़ी कार्रवाई

राया में नारकोटिक्स टीम ने की बड़ी कार्रवाई 
-पुलिस ने पकड़ा डोडापोस्त से भरा ट्रक, दबोचे छह आरोपी
   मथुरा । कस्बा राया में मंगलवार सुबह नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडापोस्त से भरा एक ट्रक पकड़ लिया, राजस्थान से पंजाब जा रहे इस ट्रक को हाईवे कट पर घेराबंदी कर रोका गया, सूचना के आधार पर पहुंची नारकोटिक्स टीम ने ट्रक संख्या पीबी 11 सीआर 6535 की तलाशी ली । 
  जांच में ट्रक के अंदर केमिकल के बोरो के पीछे छिपाकर रखे गए करीब साढ़े तीन सौ किलो डोडापोस्त के छिलके बरामद हुए, इन छिलकों का इस्तेमाल अवैध रूप से नशीले पदार्थ बनाने में किया जाता है, कार्रवाई के दौरान टीम ने ट्रक चालक सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है, आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं, यह संयुक्त कार्रवाई एएनटीएफ टीम भरतपुर और जयपुर की नारकोटिक्स टीम द्वारा की गई, टीम में निरीक्षक अमरसिंह और पूरनमल मीणा शामिल रहे, समाचार लिखे जाने तक नारकोटिक्स टीम आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई थी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1600355
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.