पति ने किया था पत्नी पर तमंचे से फायर, पति गिरफ्तार

पति ने किया था पत्नी पर तमंचे से फायर, पति गिरफ्तार
   मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस द्वारा अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त की निशानदेही घटना में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद किया है, थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान थाना जमुनापार पर पंजीकृत में अभियोग में वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र बनवारीलाल निवासी कुआं वाली गली, लक्ष्मीनगर बगीची थाना जमुनापार मथुरा को कुआं वाली गली, लक्ष्मीनगर बगीचा से गिरफ्तार किया गया ।
  पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है, थाना जमुनापार पर अपने साथ उसके पति संदीप पुत्र पूरन निवासी माता वाली गली थाना जमुनापार जिला मथुरा द्वारा अपने हाथ में लिए तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर करना व वादिया द्वारा इसके हाथ को ऊपर करने से गोली लगने से बच जाना व जान से मारने की धमकी देने के संबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना जमुनापार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1623391
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.