मगोर्रा पुलिस ने दबोचे लूट के दो आरोपी, एक अभी भी फरार
मगोर्रा पुलिस ने दबोचे लूट के दो आरोपी, एक अभी भी फरार
मथुरा । थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को लूटे गए माल व घटना में प्रयुक्त कार, एक तमंचा सहित गिरफ्तार किया है, शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पीडित की दुकान के सामने से बंटू उर्फ पुष्षेन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी मल्हू थाना मगोर्रा, राजू उर्फ राजकुमार पुत्र मलखान निवासी स्योबा थाना मगोर्रा, गुड्डू पुत्र रामसरण निवासी स्योबा ने लूट की घटना को अंजाम दिया था ।
थाना मगोर्रा क्षेत्र में 50 हजार रूपये लूट की घटना हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाने पर पीडित ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, रविवार कोे नैनूपट्टी जाने वाले रास्ते से अभियुक्त बंटू उर्फ पुष्पेन्द्र सिहं व राजू उर्फ राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरीश चौधरी थाना मगोर्रा, एसआई प्रशान्त शर्मा चौकी प्रभारी सौख थाना मगोर्रा, एसआई अंकित कुमार चौकी प्रभारी पाली डूंगरा थाना मगोर्रा, एसआई पविन्द्र कुमार थाना मगोर्रा आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









