एसएसपी ने जैत थाने में किया जीडी कार्यालय का उद्घाटन

एसएसपी ने जैत थाने में किया जीडी कार्यालय का उद्घाटन
-मित्र पुलिस की छवि होगी और भी मजबूत-एसएसपी श्लोक कुमार
  चौमुहां । जनपद के थाना जैत में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने नवनिर्मित जीडी कार्यालय व अन्य भवनों का विधिवत उद्घाटन किया, इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई जिसके बाद एसएसपी ने फीता काटकर और शिला पट्टिका का अनावरण कर भवन को जनता की सेवा में समर्पित किया, एसएसपी ने नवनिर्मित परिसर का सघन भ्रमण किया, उन्होंने जीडी कार्यालय, मालखाना, हवालात और ड्यूटी ऑफिसर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया ।
  एसएसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव के लिए बने नए रिकॉर्ड रूम की प्रशंसा की और कहा कि आधुनिक मालखाना बनने से थाने के शस्त्रों (असलहों) और मुकदमों से जुड़ी संपत्तियों का रखरखाव अधिक सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगा, मीडिया से रूबरू होते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, जैंत थाना अब एक आदर्श और सुंदर स्वरूप में तैयार है, हमारा उद्देश्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि थाने आने वाले हर पीड़ित को एक सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण देना है, इससे मित्र पुलिस की अवधारणा और सुदृढ़ होगी, थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी के प्रयासों की उच्चाधिकारियों ने जमकर सराहना की ।
   इससे पूर्व थाना प्रभारी द्वारा मिशन शक्ति कक्ष, हनुमान मंदिर निर्माण व मुख्य कार्यालय का भी कायाकल्प कराया जा चुका है, थाने के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत परिसर में स्थापित किया गया भव्य अशोक स्तंभ पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भी पुलिस अधिकारियों ने इसकी बनावट की सराहना की, स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं के लिए यह एक सेल्फी प्वाइंट बन गया है, जो पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रतीकात्मक प्रयास माना जा रहा है ।
   एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि नए भवन के साथ कार्यप्रणाली में भी नयापन और पारदर्शिता आनी चाहिए, उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीनता से व्यवहार करने पर जोर दिया, इस दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सदर पीपी सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी उपस्थित रहे, सभी अधिकारियों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली और पुलिसिंग के साथ-साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उनके जुनून की प्रशंसा की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1698707
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.