यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई, 115 वाहन सीज

यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई, 115 वाहन सीज
   मथुरा । जनपदभर में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट चलाया, इस दौरान व्यापक स्तर पर चेकिंग और पेट्रोलिंग की गई, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई, साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, इस दौरान बिना नंबर प्लेट, हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग जैसे कई यातायात नियमों के उल्लंघन पाए गए ।
   पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों से मौके पर ही समन शुल्क वसूला गया, बिना नंबर प्लेट वाले और अन्य गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज भी किया गया, अभियान के दौरान कुल 115 वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया, ये वाहन बिना नंबर प्लेट के थे या गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, नवागत एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी ने पदभार संभालने के साथ ही शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया था । 
  उन्होंने यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर नई कार्ययोजना बनाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, अब इसका असर दिखने लगा है, अभियान के तहत जिले की सीमाओं, प्रमुख चौराहों, तिराहों, अपराध प्रभावित कस्बों और गांवों के साथ साथ एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई, कई अन्य वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई, उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके, अधिकारियों ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1698776
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.