रविवार को 3229 परीक्षार्थियों ने दी नीट यूजी परीक्षा
रविवार को 3229 परीक्षार्थियों ने दी नीट यूजी परीक्षा
-मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुई नीट परीक्षा, फेस स्कैनिंग से मिला प्रवेश
मथुरा । नीट यूजी का आयोजन रविवार को महानगर के आधा दर्जन परीक्षा केन्द्रों पर किया गया, कड़ी सुरक्षा के मध्य परीक्षा में 3229 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, परीक्षा केन्द्र पर छात्र सुबह 12 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए, इस दौरान स्टूडेंटस परीक्षा केन्द्र के बाहर बैठकर ही पढ़ाई करते नजर आए, साढे बारह बजते ही छात्रों की लाइन परीक्षा केन्द्रों पर लगना शुरू हो गई थी, छात्र औऱ छात्राओं की अलग-अलग लाइने बनाकर चौकिंग शुरू की गई ।
कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार शहर के आधा दर्जन परीक्षा केन्द्रों पर 3329 अभ्यार्थियों में से 3229 परीक्षा देने के लिए पहुंचे, करीब सौ अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, परीक्षार्थियों की उपस्थिति 96.99 प्रतिशत रही, बीएसए महाविद्यालय में बनाये गए तीन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, नरेन्द्र सिंह यादव, अखिलेश कुमार, प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा, केआर इंटर कालेज केन्द्र पर डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार, केआर गर्ल्स कालेज पर डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज पर डिप्टी कलेक्टर चंद्र भूषण प्रताप की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई ।
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर ही अभ्यर्थियों की फेस स्कैनिंग और सख्त चेकिंग की गई, इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई, सुरक्षा एजेंसियों और परीक्षा स्टाफ द्वारा हर स्तर पर निगरानी रखी गई, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित हो सके, केंद्र के अंदर केवल रोल नंबर स्लिप और जरूरी दस्तावेज ही ले जाने की अनुमति दी गई, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कागज या अन्य सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा, यहां तक कि अभ्यर्थियों को पेन तक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई ।







.jpeg)









