लाठी डंडों से की थी मारपीट, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
लाठी डंडों से की थी मारपीट, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
मथुरा । थाना गोविंद नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला करने के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गऊघाट आरती स्थल स्थित आरओ प्लांट के पास से शोएव उर्फ सोहेल पुत्र रशीद निवासी अर्जुनपुरा थाना गोविन्द नगर व आरिफ पुत्र कमर खान निवासी सन्तदास वाली गली घीयामण्डी थाना कोतवाली हाल पता अर्जुनपुरा थाना गोविन्द नगर मथुरा को गिरफ्तार किया गया ।
घटना के सम्बन्ध में जान से मारने की नीयत से डण्डा आदि मारने, हमला के आरोप में शोएब उर्फ सोहेल, आरिफ व शाहिद के विरुद्ध थाना गोविंद नगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, एसआई रिंकेश शर्मा चौकी प्रभारी डींग गेट, एसआई अमित कुमार थाना गोविंद नगर आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।







.jpeg)









