महिला को जलाकर मारने वाले आरोपी को सुनाई सजा ए मौत

महिला को जलाकर मारने वाले आरोपी को सुनाई सजा ए मौत
-महिला से किया था रेप का प्रयास, ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगा दी थी आग
  मथुरा । रिश्ते की बहन से दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम रहने पर जिंदा जलाकर हत्या करने वाले भाई को अदालत ने सजा ए मौत सुनाई है, जिला जज की अदालत ने मंगलवार को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है, साथ ही 1.30 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, 13 महीने की अदालती कार्यवाही में सजा मुकर्रर की गई है, इस मामले में एक मई को जिला जज विकास कुमार की कोर्ट ने दोषी करार दिया था, सजा के बिन्दु पर अदालत में 5 मई को सुनवाई हुई और फांसी की सजा सुनाई गयी। 
  फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में उमेश निवासी हसनपुर थाना हसनपुर पलवल हरियाणा 11 मार्च 2025 की दोपहर महिला का वेश धारण कर घर में घुस गया था, रिश्तो की बहन के साथ उमेश ने दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर महिला पर पेट्रोलियम पदार्थ डाल कर उसे जला दिया, महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उमेश छत से कूद गया था, इससे उसके सिर व पैर में चोट आई थी, महिला को गंभीर हालत में परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था, घायल उमेश को फरह पुलिस ने हिरासत में लेकर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था । 
  महिला के पति ने उमेश के खिलाफ फरह थाने में पत्नी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया, मुकदमे की सुनवाई जिला जज विकास कुमार की अदालत में हुई, उमेश के अधिवक्ता ने जमानत के लिए काफी प्रयास किए, कोर्ट से उसे जमानत नहीं मिली थी, जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि अदालत ने उमेश को महिला को जिंदा जला कर उसकी हत्या करने का दोषी करार दिया है, अदालत ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है, साथ ही 1.30 लाख रूपये का अर्थदंड भी लगाया है, दोषी मृतका की जेठानी का भाई है ।


इन धाराओं में सुनाई गयी अलग अलग सजा
-बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मृत्युदंड की सज़ा सुनाई गई है, और उसे तब तक फांसी पर लटकाया जाएगा जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। दोषी अभियुक्त पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, और जुर्माना अदा न करने की स्थिति में, उसे एक वर्ष का साधारण कारावास भुगतना होगा।
-बीएनएसधारा 333 के तहत दंडनीय अपराध के लिए 7 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में, उसे छह महीने का साधारण कारावास और भुगतना होगा।
-बीएनएस की धारा 74 के तहत दंडनीय अपराध के लिए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में, उसे तीन महीने का साधारण कारावास और भुगतना होगा।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1702811
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.