अनियंत्रित पार्सल कैंटर टकराकर पलटा, चालक की मौत
अनियंत्रित पार्सल कैंटर टकराकर पलटा, चालक की मौत
मथुरा । थाना राया क्षेत्र के बिचपुरी चौकी इलाके में मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित कैंटर पीके कॉलेज के गेट से टकराकर पलट गया, इस हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही बिचपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गयी ।
राया हाथरस मार्ग पर स्थित गांव बिरहना के समीप गाड़ी संख्या यूपी 16 एस टी 0355 अचानक अलीगढ़ की तरफ से मथुरा जा रही थी, अनियंत्रित होकर पीके कॉलेज के गेट को तोड़ते हुए पलट गयी, स्थानीय लोगों ने बताया कि कैंटर तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क से नीचे उतरकर कॉलेज के गेट से टकराकर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक टिंकू (45) जीवनपुर थाना गोरई की मौत हो गई, चौकी विचपुरी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने जेसीवी मंगाकर क्षतिग्रस्त कैंटर को हटवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।







.jpeg)









