मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे दो लूट के आरोपी, लगी पुलिस की गोली
मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे दो लूट के आरोपी, लगी पुलिस की गोली
-गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर है महिला के कुंडल छीन ले जाने का आरोप
मथुरा । महिला के कुंडल छीनकर ले जाने की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, मुठभेड़ के दौरान दोनों लूट के आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये, इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है, मुठभेड़ में दुष्यंत के दाहिने पैर और सौरभ उर्फ सुरेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी है ।
दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल जिले के होडल के गड़िया मुहल्ले के रहने वाले है, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और एक बाइक बरामद एवं झुमके बरामद की है, आरोपी दुष्यंत पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं जबकि सौरभ पर भी लूट व आर्म्स एक्ट के मामले सामने आए हैं, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सवा पांच बजे न्यू कोसी-कामर रोड तिराहा से दहगांव जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी ।
पुलिस को सूचना मिली थी कि 29 अप्रैल को बाईपास पर किडजी स्कूल वाली गली में आर्य समाज के प्रधान डा0 प्रकाश आर्य की माताजी सीता अग्रवाल के साथ लूट की वारदात में शामिल आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं, पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, बदमाशों की ओर से गोलियां चलाई गई तो कांस्टेबल राकेश के हाथ में चोट लग गई, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया ।







.jpeg)









