ग्राम किशनपुर में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
ग्राम किशनपुर में हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
मथुरा । जनपद के बलदेव के ग्राम किशनपुर में भाकियू अन्नदाता के जिलाध्यक्ष जीतू जोशी के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसी भी गाव के टीमें खेल सकती है, एक माह बाद फाइनल मैच खेला जाएगा विजेता टीम को 21000 रुपये और ट्राफी एवं उप विजेता टीम को 11000 रुपए और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा ।
मंगलवार को प्रधान अवैरनी लेखराज सिंह ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, पहले दिन सिहोरा और खप्परपुर के बीच हुए मैंच में खप्परपुर विजयी रही, लेखराज प्रधान ने बताया कि ये कार्यक्रम युवाओ के लिए प्रेरणा है जिससे युवाओ का स्वास्थ्य के साथ ही मनोरंजन भी होता है, इस दौरान बालाजी अखाड़े के अध्यक्ष अजीत पहलवान, जीतू जोशी, मोहन पहलवान, जितेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र पहलवान, विजेंद्र तांगर, ओमप्रकाश, पीतम काका, राजाराम शर्मा, रोहतास, नारायण बाबा, विकास चौधरी, भोला, राहुल, कन्हैया, सतेंद्र, कृष्णा, मोहित प्रधान, अनूप सिकरवार आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









