लखनऊ में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मथुरा से शामिल हुए कांग्रेसी

लखनऊ में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मथुरा से शामिल हुए कांग्रेसी
-प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, ब्लॉक स्तर पर होगा आंदोलन
   मथुरा । चुनावों में सामने आई कथित हेराफेरी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठे गंभीर सवालों के विरोध में लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए बड़े विरोध प्रदर्शन में मथुरा जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, मथुरा से इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। 
  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर हजरतगंज तक नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, इस मौके पर सैयद साबिर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से बड़ा कुछ नहीं है, वोट की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मौजूदा सरकार में चुनावों की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग को स्वतंत्र रूप से काम करना होगा, मथुरा से यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और अल्पसंख्यक विभाग के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे, सभी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ यह आंदोलन अब मथुरा में ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2036713
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.