चीनी मिल : डीएम एसएसपी ने की स्थानीय लोगों संग की बैठक

चीनी मिल : डीएम एसएसपी ने की स्थानीय लोगों संग की बैठक
-चीन मिल को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल
   मथुरा । चीनी मिल को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जिला प्रशासन ने एक और पहल की है, जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर उनकी मंशा को समझा और हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, थाना छाता परिसर में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों और चेयरमैनों ने प्रमुखता से भाग लिया । 
   बैठक का मुख्य उद्देश्य चीनी मिल के संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श और गहन चर्चा करना था, बैठक के दौरान मौजूद ग्राम प्रधानों, चेयरमैनों और संभ्रांत नागरिकों ने चीनी मिल के संचालन से जुड़ी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना, समस्याओं को सुनने के उपरांत अधिकारियों ने मौके पर ही मौजूद संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ।
  जिलाधिकारी सीपी सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने निर्देशित किया कि प्रस्तुत की गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि चीनी मिल के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नही आए, इस प्रकार थाना छाता परिसर में आयोजित इस बैठक में चीनी मिल संचालन की समस्याओं का समाधान करने हेतु मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को त्वरित कार्यवाही एवं निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2036712
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.