विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर दिया गया स्वच्छता का संदेश

विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर दिया गया स्वच्छता का संदेश
   मथुरा । बीएसए कॉलेज में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्वच्छता एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया ।
   यह कार्यक्रम मथुरा-वृंदावन नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की, प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है ।
  उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इससे पूर्व 22 सितम्बर को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता, 21 सितम्बर को चित्रकला प्रतियोगिता, 18 सितम्बर को जरूरतमंद लोगों के लिए फल वितरण तथा 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम आयोजन किया था जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा 2100 दीप प्रज्वलित किए गए थे, इस दौरान डॉ0 बबीता अग्रवाल, डॉ0 मधु त्यागी, डॉ0 खुशवंत सिंह, डॉ0 एस0के0 राय, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 बी0पी0 राय, डॉ0 बी0के0 गोस्वामी, डॉ0 यू0 के0 त्रिपाठी, डॉ0 सुनीता शर्मा, डॉ0 रुचि अग्रवाल, डॉ0 रेखा राय, डॉ0 अनु गर्ग आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2036711
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.