गेट लगाने के विरोध पर की मारपीट, थाने में दी तहरीर
गेट लगाने के विरोध पर की मारपीट, थाने में दी तहरीर
गोवर्धन । थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला पतिराम गांव में निजी रास्ते में जबरन गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, महिला से छेड़छाड़ करने, लोहे की सरिया से हमला करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है, पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।.jpg)
नगला पतिराम निवासी अमीचंद पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 22 सितंबर 2026 को गांव के कुछ लोग उसके निजी रास्ते में जबरन गेट लगवा रहे थे, विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, आरोप है कि इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंची उसकी भाभी पप्पा देवी के साथ भी मारपीट की गई और उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की गई, पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर में लोहे की सरिया से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया, वहीं विवाद के दौरान उसके भाई साहब सिंह का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ।



















