इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
-साइबर क्राइम की मदद से पुलिस ने दबोचा अभियुक्त कुलदीप, भेजा जेल
मथुरा । थाना साइबर क्राइम पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है, साइबर पुलिस सैल की मदद से युवक को गिरफ्तार किया गया, पुलिस टीम ने गत दिनों 14 मई की रात करीब 10:15 बजे यमुना एक्सप्रेस वे लिंक रोड स्थित हेलीपैड के पास से आरोपी को दबोच लिया, गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप पुत्र महावीर हाल निवासी द्वारकेश पुरम, त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स, गोवर्धन रोड, बाकलपुर थाना हाईवे है, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को पीड़ित पक्ष द्वारा थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी गई थी जिसमें उनकी पुत्री के अश्लील फोटो को अलग-अलग नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों के आधार पर पुष्टि हुई कि अभियुक्त कुलदीप ही विभिन्न फर्जी आईडी बनाकर इस अपराध को अंजाम दे रहा था, इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल अभिनव यादव, अजेन्द्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद सिंह तथा कांस्टेबल अर्जुन सिंह व विजय सिंह की अहम भूमिका रही ।







.jpeg)









