भाजपा नेता अरुण सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भाजपा नेता अरुण सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
-सर्जिकल स्ट्राइक से नक्सलवाद के समापन तक गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
   मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग केएम यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ।
  उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में दक्षता प्रदान करता है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य कर रही है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया ।
   अरुण सिंह ने कहा कि वर्ष 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को अपनी शक्ति का परिचय दिया, इसके बाद वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के पश्चात एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया गया, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व महापौर डॉ0 मुकेश आर्यबन्धु, महामंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, ललित गौतम, सुरेंद्र प्रधान, मनोज, दीपक गोला, हेमंत खंदौली, पूजा चौधरी, सुनीता उपाध्याय, नीलाम पांडे, कल्पना गर्ग, बृजेश अहेरिया, राघव अग्रवाल, शुभम ठाकुर, योगेश द्विवेदी, योगेश आभा, सतेंद्र सिरोही, मोहन भारद्वाज, विजय शर्मा, बलराम शर्मा, नट्टू पंडित, रामदास चतुर्वेदी, अमित पाठक, नितिन चतुर्वेदी, संजय शर्मा, योगेश लंबरदार, जगदीश कुंतल आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1741656
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.