ट्रक में छुपाकर ले जा रहे थे 55 पेटी शराब, ट्रक को किया जब्त
ट्रक में छुपाकर ले जा रहे थे 55 पेटी शराब, ट्रक को किया जब्त
मथुरा । थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल ग्रीन ब्राण्ड हरियाणा मार्का व तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है, यह जानकारी एसआई उत्तम चौहान चौकी प्रभारी जिन्दल थाना कोसीकला ने दी है ।
थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एन.एच. 19 पर हताना कट के पास होडल से किसी कला की ओर एक अन्तर्राजीय शराब तस्कर कुलदीप प्रसाद पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम किवाल थाना बांके बाजार जिला गया बिहार उम्र करीब 42 वर्ष को 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ब्राण्ड हरियाणा मार्का व तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 06 जीबी 6095 के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोसीकलां पर धारा 60(1), 63, 72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।







.jpeg)









