मुठभेड़ : गोविंद नगर क्षेत्र में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

मुठभेड़ : गोविंद नगर क्षेत्र में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
   मथुरा । थाना गोविंदनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को मुठभेड में गिरफ्तार किया है, घायल अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बिना नंबर, एक तमंचा, 2 खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं । 
  थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना गोविन्दनगर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहित उर्फ एमपी पुत्र विजय कुमार निवासी अल्लापुर थाना जैत मथुरा के गऊ घाट पर छिपे होने और वहां से जाने की सूचना पर थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा घेरा बन्दी की गई तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई ।
   आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही मे अभियुक्त मोहित पंडित के बाएं पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, फोरेन्सिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गय था, टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाये, अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोविन्दनगर पर विधिक कार्यवाही की गई है, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हाइवे, थाना गोविंद नगर, थाना कोतवाली आदि में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पंजीकृत हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1745881
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.