मथुरा में हुआ था डबल एनकाउंटर, अब होगी मजिस्ट्रीयल जांच

मथुरा में हुआ था डबल एनकाउंटर, अब होगी मजिस्ट्रीयल जांच
   मथुरा । सुरीर में पडी डकैती को खोलने के क्रम में पुलिस के साथ हुई मुठभेड में पुलिस की गोली से मारे गये दो बदमाशों के प्रकरण की जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच बिठा दी है जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम सदर आदेश कुमार को सौंपी गई है। 
  एसडीएम आदेश कुमार ने सूचित किया है कि जिला मजिस्ट्रेट के 13 मई पत्र के अनुपालन में थाना सुरीर पर पंजीकृत अपराध संख्या 92/26 धारा 310 (2), 61 (2) बीएनएस में अभियुक्तगण राजेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र हनुमान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर बहरोड जनपद कोटपुतली राजस्थान व धर्मवीर उर्फ लम्बू पुत्र रमेश निवासी ग्राम बोकोल थाना गहनौली मोड रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान सात मई को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गये ।
   इस घटना के सम्बंध में थाना सुरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 96/26 धारा 109 बीएनएस व 3/5/7 आयुध अधिनियमन (पु.मु) पंजीकृत किया गया, इस घटना में अभियुक्तगणों राजेन्द्र उर्फ पप्पू व धर्मवीर उर्फ लम्बू को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जिला मजिस्ट्रेट द्वारा घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर आदेश कुमार को नामित किया गया है, घटना में मृतक व्यक्तियों के सम्बंध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो, तो उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में 25 मई की सांय पांच बजे तक जानकारी, सूचना दे सकते है अथवा डाक के माध्यम से प्रेषित कर सकते है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1745892
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.