खाद की कालाबाजारी का आरोप, बीज भंडार को भेजा नोटिस
खाद की कालाबाजारी का आरोप, बीज भंडार को भेजा नोटिस
मथुरा । नौहझील क्षेत्र स्थित पवन खाद बीज भंडार बिरजूगढ़ी के खिलाफ रासायनिक खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान स्वामी को नोटिस जारी किया है, शहीद भगत सिंह संगठन की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने नौहझील क्षेत्र स्थित पवन खाद बीज भंडार बिरजूगढ़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर दीपू ने शिकायत में आरोप लगाया कि फर्म द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचा गया, आरोप है कि 266 रुपये की यूरिया को 400 रुपये में बेचा गया, साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी किए जाने की भी शिकायत की गई है, जिला कृषि अधिकारी ने मामले को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन माना है, नोटिस में फर्म संचालक को स्टॉक रजिस्टर बिक्री रजिस्टर कैश मेमो और अन्य अभिलेख 20 मई तक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।







.jpeg)









