कोतवाली पुलिस ने पकड़े 4 तस्कर, वाहन और मादक पदार्थ बरामद
कोतवाली पुलिस ने पकड़े 4 तस्कर, वाहन और मादक पदार्थ बरामद
मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्कर, वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 41 किलो 763 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा, 2,20,000 रुपये नकद, एक गाडी मारूति सुजुकी विक्टोरियस व एक चोरी की गाडी टाटा हेरियर बरामद की है ।
मुखबिर की सूचना पर विष्णु दत्त पुत्र चन्द्रभान निवासी जुनसुटी थाना हाइवे, अजीत पुत्र दिवाकर निवासी रामदयाल गंज थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर, हिमांशु पुत्र चन्द्रनजय निवासी कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर, नीरज पुत्र महेन्द्र निवासी राम दयाल गंज थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर को अलवर बाजना रेलवे पुल के पास कच्ची सडक से गिफ्तार किया गया, प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली, एसआई संजीव कुमार, एसआई मुश्ताक मेहदी आदि पुलिसकर्मी कार्यवाही करने वाली टीम में शामिल थे ।







.jpeg)









