डीएम, एसएसपी ने किया चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

डीएम, एसएसपी ने किया चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण
   मथुरा । गंगा दशहरा पर्व एवं चल रहे पावन अधिक मास के दौरान ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, इसी क्रम में डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना कोसीकलां क्षेत्र में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ सफाई, शेड, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, भोजन, भंडारा, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया ।
  जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और परिक्रमार्थियों की सुविधाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, उन्होंने ग्राम गढ़ी भरवारी स्थित स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण करते हुए दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी डेट की जांच की। साथ ही मरीजों के रजिस्टर का अवलोकन कर निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कैंप में 24 घंटे स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और गर्मी के मौसम को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए ।
   जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने श्रद्धालुओं को फल वितरित किए और उनसे बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली, श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त करने, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, इस दौरान एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता, क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा, तहसीलदार छाता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1764564
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.