भगवान परशुराम के साथ महाराणा प्रताप की निकाली झांकी
भगवान परशुराम के साथ महाराणा प्रताप की निकाली झांकी
-हवन यज्ञ का भी हुआ आयोजन, शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों ग्रामीण
फरह (मथुरा) । गांव बरारी में भगवान श्री परशुराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, इस मौके पर झांकियां भी निकाली गई, कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया ।
कार्यक्रम से पूर्व सुबह वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ किया गया, सभी अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया गया, शाम को बैंड बजे डी.जे के साथ आराध्य भगवान श्री राम परिवार, राधा कृष्ण, शिव शंकर परिवार, भगवान परशुराम एवं महाराणा प्रताप की झांकियों के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई, भगवा परिधान में हजारों भक्त नाच गान करते हुये चल रहे थे। भगवान श्री परशुराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारों से आसमान गूंज उठा, ग्रामीणों ने जगह जगह शोभायात्रा पर फूल वर्षा की। यात्रा का समापन गाँधीचबूतरा पर किया गया ,जहाँ प्रसाद भी वितरण किया गया ।
शोभायात्रा में पंडित श्रीकांत शर्मा विधायक, नरेंद्र सिंह, ठाकुर सुजान सिंह जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, ठाकुर कन्हैया लाल एडवोकेट प्रदेश सचिव करनी सेना, पंडित भूदेव दीक्षित, पंडित वैध कोमल प्रसाद शर्मा, द्वारिका दीक्षित, मनोज गौड़, ठाकुर नरेंद्र सिंह ठाकुर अनिल सिंह, नंदकिशोर महाराज, खजान सिंह, जगन सिंह, अरुण सिंह, के. के सिंह, रोहताश सिंह, ठाकुर हिमांशु सिंह, विकास, शिवम्,तारेश दीक्षित, पवन दीक्षित, दीपक, नेहरू गौड़, रूपराम पंडित, दामोदरदास, राकेश रावत, राजेश रावत, देवेंद्र रावत, थान सिंह, सचिन शर्मा, मानवेन्द्र, ठाकुर बच्चू सिंह, भूदेव गौड़, रतन यादव,बीरेंद्र यादव,संजीव यादव,मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महेन्द्र सोनी, बॉबी पंडित, रिंकू यादव, सचिन पहलवान,रवि ठाकुर, ज्ञानेन्द्र शर्मा आदि रहे ।







.jpeg)









