हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पिता व पुत्र की मौत

हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पिता व पुत्र की मौत
  मथुरा । दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, ये सभी लोग वैगनआर कार में सवार थे, हाइर्व पर कोटवन चौकी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसा उस समय हुआ जब इटावा सिरसागंज से यह परिवार भतीजी की गोद भराई की रस्म पूरी कर घर लौट रहा था। 
  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। कार सवार सभी लोग इटावा सिरसागंज से गोद भराई की रस्म पूरी कर घर लौट रहे थे, वैगनआर कार में 55 वर्षीय रमाशंकर, उनका बेटा अमन, पत्नी शकुंतला, बेटा अभिषेक और एक पारिवारिक मित्र पप्पू सवार थे, हादसे में रमाशंकर और उनके बेटे अमन की मौके पर ही मौत हो गई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1835585
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.